चूरू में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट:कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, विजिबिलिटी 50 मीटर से रही कम

चूरू में कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। बुधवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे और रोडवेज व निजी बसें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। सुबह काम पर जाने वाले मजदूरों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मंगलवार शाम से चल रही तेज हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सर्दी के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है, जिससे सुबह जल्दी उठने वाले लोग अब देर से उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *