दहेज की डिमांड से परेशान महिला ने किया सुसाइड:कुंड में कूदने से पहले “स्टेटस” लगाया; मिस यू मम्मी-पापा, सास को हथकड़ी का शौक, जरूर पहनाना

बीकानेर के सियाणा गांव में रहने वाली एक युवती दुर्गा कंवर ने कुंड में कूद कर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने सोशल मीडिया एकाउंट पर स्टेटस लगाया कि “आई मिस यू मम्मी-पापा। मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर पहनाना।” इसके बाद महिला ने अपने घर में बने कुंड में कूदकर जान दे दी। मृतका के पिता ने अब हदां थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। मृतका के पिता देवी सिंह ने ससुर छैलू सिंह, सास कमा कंवर और ननद सोनू कंवर के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर श्रीकोलायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन पहले तो शव लेने को तैयार नहीं हुए लेकिन बाद गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर शव लिया। पिता देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दुर्गा की शादी 18 जुलाई 21 को हदां के सियाणा गांव में दिलीप सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद से ही बेटी को दहेज के लिए परेशान किया गया। इस मामले को रिश्तेदारों के बीच भी लाया गया, ताकि समझाइश हो सके। इसके बाद सास ससुर ने आश्वासन दिया तो दुर्गा को ससुराल भेज दिया। फिर से दुर्गा को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। भाई ने देखा था स्टेटस मकर सक्रांति के दिन दुर्गा के भाई मूल सिंह ने अपनी बहन के सोशल मीडिया एकाउंट पर उसका स्टेट्स देखा तो होश उड़ गए। उसने लिखा था “ससुर और नंद के दुख्ई से मैं अपनी जान दे रही हूं, मिस यू मम्मी-पापा, मेरी सास को हथकड़ी का बहुत शौक है, जरूर डाल ना।” यह देखकर मूल सिंह घबरा गया। उसने दुर्गा के नंबर पर कॉल किया लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ था। गांव के लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि उसने कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *