चूरू में बदला मौसम, मावठ से बढ़ी सर्दी:बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश, तापमान 13.5 डिग्री पहुंचा

चूरू में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार सुबह मावठ हुई। अलसुबह करीब 4 बजे बादलों की गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। सुबह 8:30 बजे तक 5.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
इस बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। जिले की अन्य तहसीलों में भी मावठ की सूचना मिली है। ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23 जनवरी को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र और जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि 27-28 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चने की फसल को मिलेगा फायदा
कृषि विभाग के कुलदीप शर्मा के अनुसार, वर्तमान मावठ और कोहरे से चने की फसल को काफी लाभ मिलेगा, जिससे इसकी पैदावार में वृद्धि की संभावना है। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *