जालोर में तेज हवा के साथ बारिश:जिले में अगले तीन दिन बरसात की संभावना, तापमान भी गिरा

जिले में बीते दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। गुरुवार रात को करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिसके बाद शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। सुबह करीब 9 बजे लगभग 10 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। इसके चलते जालोर में ठंडक बढ़ गई और सुबह से धूप नहीं निकलने के कारण मौसम में ठंड का असर फिर से बढ़ गया। दिन के समय भी लोग ऊनी वस्त्र पहनकर घरों से बाहर निकलते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव का कारण राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का सक्रिय होना बताया जा रहा है। इसका असर जालोर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज भी जिले में हल्की बारिश की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर गुरुवार को जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर सहित आसपास के कई जिलों में दोपहर व रात के समय कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इसी प्रभाव के चलते जालोर में भी बादल छाए रहे और बारिश का माहौल बना रहा। तापमान में मामूली बदलाव बादल छाए रहने के कारण जालोर में बुधवार के मुकाबले रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा। वहीं दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से जालोर सहित जिले में अगले तीन दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *