चूरू में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाया सर्दी का असर:घना कोहरा छाया, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

चूरू में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार रात करीब 9 बजे से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया, जिसने बुधवार सुबह पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण आवागमन में बाधा आई और लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ गया।
सर्दी से बचने के लिए शहर में जगह-जगह अलाव जलाए गए, जहां लोग तपते नजर आए। सर्दी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बाजार सुबह देरी से खुले और शाम को जल्दी बंद हो गए। सुबह के समय वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते दिखे। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कोहरे और तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा।
कोहरे के कारण सुबह के समय चलने वाली ट्रेनें और बसें भी निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। बसों में यात्रियों की संख्या भी कम देखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *