चूरू में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड:तापमान में 6 डिग्री की गिरावट, अलाव का सहारा ले रहे लोग

चूरू में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। रविवार को न्यूनतम तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट हुई है। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह छाए कोहरे के कारण सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। कड़ाके की सर्दी के चलते आरपीएससी की ओर से करवाई जा रही परीक्षा को देने के लिए अभ्यर्थियों को भी सर्दी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर दो दिन पहले चूरू के गांव घांघू में हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल खराब हो गई है। किसानों ने बताया कि गांव घांघू में ओले गिरने से सरसों की फसल नष्ट हो गई है। सुबह के समय चली सर्द हवाएं लोगों को चुभने लगी हैं। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। दो दिन पहले ओले गिरने के बाद सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। कड़ाके की सर्दी के कारण बाजार में दिन भर चाय की थड़ियों पर लोगों की भीड़ रहती है। सर्दी के कारण अब बाजार सुबह देरी से खुलते हैं। वहीं शाम ढलने के साथ ही व्यापारी घरों की ओर रुख कर लेते हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *