भरतपुर में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत:नानी के घर जा रहा था युवक; दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर घायल

भरतपुर जिले के उच्चैन थाना इलाके में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। मृतक अपने गांव से अपनी नानी के घर जा रहा था। इस दौरान बयाना स्टेट हाईवे पर कैमासी गांव के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। उच्चैन थाना अधिकारी गिर्राज सिंह ने बताया- घटना कल रात करीब 8 बजे की है। सूचना मिली थी कि बयाना स्टेट हाईवे पर कैमासी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई है। जिसके बाद पुलिस की टीम पहले मौके पर पहुंची वहां से पता लगा कि दोनों घायलों को उच्चैन अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। जहां हरिओम निवासी अस्थल गांव को मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं दूसरे बाइक सवार कुंवर पाल सिंह को घायल हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलाया गया। परिजन ने बताया- हरिओम (32) साल अपने गांव अस्थल से अपनी नानी के घर बंशी गांव जा रहा था। घायल कुंवर पाल सिंह के परिजनों ने बताया- कुंवर पाल सिंह अपने बेटे के ससुराल सेतपुरा गांव से अपने गांव बहरारेखपुरा जा रहा था। इस दौरान यह घटना हुई है। सुबह हरिओम के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं कुंवरपाल सिंह का इलाज जारी है। इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *