सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से अब ठंडी रातों में गरीब और वंचित समुदाय को राहत मिल रही हैं। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने अत्यधिक सर्दी में कंबल बांटने का कार्यक्रम शुरू किया हैं। जिससे निराश्रित और गरीब लोग राहत महसूस कर रहे हैं। जिला कलेक्टर ने गरीब, वंचित और निराश्रित लोगों को राहत देने के लिए एक पहल की है। जिला कलेक्टर ने भामाशाहों के सहयोग से वंचित लोगों को कंबल वितरित किए। जिससे उन्हें सर्दी से बचाव मिले और ठंड की रातों में कुछ आराम महसूस हो सके। जिला कलेक्टर ने स्वयं इस कंबल वितरण कार्य में भाग लेकर गरीबों को कंबल ओढ़ाकर वंचित वर्ग के लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि किसी भी व्यक्ति को सर्दी से गर्म कपड़ों के अभाव में परेशान न होने दिया जाए। भामाशाहों के सहयोग से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गरीब और निराश्रित लोगों को सहायता मिले। कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने लोगों को कंबल देते हुए कहा कि प्रशासन ऐसे अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से वंचित वर्ग की मदद जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता हर किसी को बुनियादी सुविधाएं और सहायता प्रदान करना हैं। खासकर जब मौसम कठिन हो और लोगों को सबसे अधिक जरूरत हो।


