चेतगिरी में भगवान मुनिसुब्रतनाथ जैन मंदिर की आधारशिला रखी गई:मुनिश्री अभय सागर के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान, चांदी की गैंती से निर्माण कार्य शुरू

छतरपुर की चेतगिरी कॉलोनी में भगवान मुनिसुब्रतनाथ के विशाल जैन मंदिर की आधारशिला रखी गई। यह शिलान्यास समारोह प्रख्यात विद्वान निर्यापक मुनिश्री अभय सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन और जैनेतर समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। डॉ. सुमति प्रकाश जैन और रीतेश जैन ने बताया कि यह गरिमामयी धार्मिक समारोह छतरपुर की दिगंबर जैन समाज और चेतगिरी कॉलोनी की जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। चेतगिरी कॉलोनी के एक विशाल भूखंड पर शुभम भैया जी के निर्देशन में धार्मिक विधि-विधान से मंदिर की आधारशिला रखी गई। जैन समाज को इस क्षेत्र में लंबे समय से एक मंदिर की आवश्यकता महसूस हो रही थी, लेकिन उपयुक्त भूमि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण में देरी हो रही थी। संयोगवश, तीन सड़कों से घिरा एक निर्विवाद विशाल भूखंड प्राप्त हुआ, जिससे मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। नगर की जैन समाज के सहयोग से इस भूखंड को क्रय किया गया है। अनुष्ठानों के लिए एक सुलभ स्थान मिलेगा
इस मंदिर के निर्माण से चेतगिरी कॉलोनी के निवासियों को अपने निवास के समीप ही धार्मिक अनुष्ठानों और दर्शन के लिए एक सुलभ स्थान मिलेगा। इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए मुख्य आधारशिला निर्मल जैन, संजीव साधना जैन (पिंटू), शशांक जैन (नायब तहसीलदार) और समीर जैन ने रखी। इसके अतिरिक्त, पांच अन्य आधारशिलाएं भी रखी गईं, जिनमें नरेंद्र जैन धनगुवां, एडवोकेट संजय जैन, अनिल जैन (भारत मसाले), रविंद्र जैन (पंचरतन) और चेतगिरी महिला मंडल शामिल थे। चांदी की गैंती से शिलान्यास
शिलान्यास के लिए चांदी की गैंती का उपयोग किया गया, जिसे प्राप्त करने का सौभाग्य प्रिंस जैन को मिला। इस समारोह में चेतगिरी समाज के सभी भक्तजन अपने परिवार सहित शामिल हुए। इस समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में समाज के अध्यक्ष अरुण जैन, प्रदीप चौधरी, उपाध्यक्ष अजय फट्टा प्रमोद सेठ, महामंत्री अजित जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद जैन सटई, सह मंत्री बल्लू जैन, पूर्व अध्यक्ष जयकुमार जैन, सुधीर जैन दीप कमल टाईल्स, नरेंद्र जैन धनगुवां, एड. संजय जैन, शैलेन्द्र जैन फैशन गैलरी, मनोज जैन पनवारी, पंकज जैन (नपा), अनिल जैन, स्वदेश जैन एवं सभी समाजजनों का अथक प्रयास रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *