चेतावनी:रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री ने फिर दोहराई नक्सल खात्मे की डेडलाइन

शाह ने कहा- बारिश में भी नक्सलियों को चैन से सोने नहीं देंगे, चर्चा की जरूरत नहीं शाह ने सीएम साय व डिप्टी सीएम शर्मा की तारीफ की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन फिर से दोहराई। नवा रायपुर में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के अस्थायी परिसर एवं आई-हब के वर्चुअली उद्घाटन के बाद शाह ने कहा कि नक्सलियों के लिए अभी सरेंडर करने का सही समय है। चर्चा की कोई जरूरत नहीं है। नक्सली हथियार डालें और प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। नक्सलियों को पहले बारिश के मौसम में आराम मिल जाता था, लेकिन इस बार बारिश में भी नक्सलियों को चैन से सोने नहीं देंगे। प्रदेश में एंटी-नक्सल ऑपरेशन बारिश में भी जारी रहेगा। शाह ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार प्रगति की है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री गृह मंत्री विजय शर्मा की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उन्होने एक रुके हुए नक्सल विरोधी अभियान को गति प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े। दोनों ने प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियान को धार दी। बता दें कि शाह ने कहा कि उन्होंने इसी नवा रायपुर में 31-3-26 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की बात कही थी। आज फिर यह बात विश्वास के साथ दोहराना चाहता हूं कि जिस तरह से सुरक्षाबलों ने पराक्रम किया है, हम इस लक्ष्य को सिद्ध करके रहेंगे। नक्सली हथियार डालें और विकास में सहभागी बनें: गृह मंत्री शाह ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत अच्छी आत्मसमर्पण नीति बनाई है। सरकार पर भरोसा करिए, हथियार डालिए, और मेनस्ट्रीम में जुड़ जाइए। बहुत से लोगों ने हथियार डाले हैं। विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार ने जो वादा किया है, उन वादों को पूरा करेंगे और उससे अधिक भी आपकी सहायता करने का प्रयास करेंगे। राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से खत्म होगा नक्सलवाद अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के डीजीपी, एडीजीपी एवं वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से मार्च 2026 तक नक्सलवाद जल्द खत्म होगा। इस में छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मप्र, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा राज्य के पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, शाह ने प्रदेश में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। शाह का नारायणपुर दौरा रद्द: अमित शाह का बस्तर दौरा रद्द कर दिया गया है। बताया गया कि एजेंसियों ने सुरक्षा कारणों से शाह को नारायणपुर नहीं जाने की सलाह दी है। ऐसी सूचना है कि वे ग्रामीणों से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे। तीन नए कानूनों में महत्वपूर्ण भूमिका: साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं। एनएफएसयू जैसे संस्थान इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इन कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस बल एवं जांच एजेंसियों को आवश्यक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध करा रही है। यह संस्थान मध्यभारत में फॉरेंसिक अनुसंधान के लिए सशक्त आधार बनेगा। इन्वेस्टिगेशन में आएगा बदलाव: विजय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एनएफएसयू न केवल प्रशिक्षण बल्कि फॉरेंसिक अनुसंधान और इन्वेस्टिगेशन में भी क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। यह संस्थान न केवल पढ़ाई, शोध, प्रशिक्षण और परामर्श का केंद्र बनेगा बल्कि भारत में ही फॉरेंसिक साइंस से जुड़े उपकरणों के नवाचार और निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। उधर… बीजापुर में नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली समेत दो की हत्या कर दी
बीजापुर| बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सेंड्राबोर में आत्मसमर्पित नक्सली समैया सुनम और अमपुर में ग्रामीण वेक्को देवा उर्फ लखमा को उनके घर से शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात उठा लिया। इसके बाद पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से गला रेतकर मार डाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *