चेस चैंपियनशिप में श्रेयांस जैन फर्स्ट

जालंधर| इनोसेंट हार्ट स्कूल के स्टूडेंट श्रेयांस जैन ने चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कांगड़ा चेस क्लब की अगुआई में अॉल इंडिया रैपिड चेस चैंपियनशिप अंडर-15 लड़कों की कैटेगरी में श्रेयांस ने यह जीत हासिल की। चैंपियनशिप में देश के सभी राज्यों से 74 चेस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। श्रेयांस जैन की इस जीत पर उसे ट्रॉफी और नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। श्रेयांस की इस उपलब्धि पर स्कूल चेयरमैन डॉ. अनूप बोरी, प्रिंसिपल सोनाली मनोचा, चेस कोच चंद्रेश बक्शी, क्लास इंचार्ज शालिनी ने श्रेयांश जैन बधाई देते हुए उसे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *