समृद्धि कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, टीचर्स सम्मानित

भास्कर न्यूज | जालंधर पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रंधावा मसंदा में समृद्धि कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शिक्षकों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें ब्लॉक स्तर पर विजेता शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान रंधावा मसंदा स्कूल की प्रिंसिपल दिलबीर कौर ने उपस्थित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सहायक कोआर्डिनेटर प्रिंसिपल दिनेश वर्मा ने बताया कि समृद्धि कार्यक्रम शिक्षकों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर 9वीं से 12वीं तक पढ़ाने वाले विभिन्न विषयों के शिक्षकों द्वारा विकसित और कार्यान्वित कला-एकीकृत शिक्षण विधियों का प्रदर्शन करना है। इस दौरान सभी विजेता और हिस्सा लेने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रिं. संजय, प्रिं. जतिंदर कुमार, मनजीत सिंह लेक्चरर पंजाबी, राजिंदर कौर हेडमिस्ट्रेस, वंदना लेक्चरर इंग्लिश, लेक्चरर सुरिंदर कुमार, दीपक जिंदल, अनीता शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई गई। राजविंदर सिंह लेक्चरर ने उपस्थित टीचर्स का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *