चैंबर ने उप मुख्यमंत्री को कांकेर में रेल लाने चल रहे अभियान की दी जानकारी

भास्कर न्यूज | कांकेर कांकेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स(कांचेकॉ) ने अमृत भारत योजना के तहत भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन के लोकार्पण में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव को कांकेर में रेल लाने चलाए जा रहे रेल लाओ हस्ताक्षर अभियान की जानकारी दी। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री को रेल मंत्री के नाम कांकेर-धमतरी रेल मार्ग को कोंडागांव तक जोड़ने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांकेर में रेल लाओ अभियान के प्रपत्र का विमोचन भी किया। इसमें उन्होंने सर्वे प्रथम हस्ताक्षर किए। इसके साथ सांसद भोजराज नाग, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी जी ने भी हस्ताक्षर किए। चैंबर ने रेल मंत्री को सौंपे आवेदन में कहा धमतरी से चारामा होते हुए कांकेर तक रेल लाइन का सर्वे पूरा हो चुका है। रिपोर्ट दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण योजना द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है। कांकेर में पिछले 20 वर्षों से रेल आरक्षण काउंटर संचालित हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि रेल विभाग इस क्षेत्र में रेल सेवा की संभावनाओं को पहले ही मान चुका है। प्रस्तावित रेल लाइन को कोंडागांव तक बढ़ाकर रावघाट रेल लाइन से जोड़ा जा सकता है। इससे रायपुर से विशाखापट्टनम तक सीधा और छोटा मार्ग बन जाएगा। चैंबर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कांकेर दौरे के दौरान भी धमतरी से कांकेर होते हुए जगदलपुर तक रेल मार्ग की मांग रखी थी। इस पर कांकेर के अपर कलेक्टर ने 17 अप्रैल 2025 को बिलासपुर स्थित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को पत्र भेजकर इसे शासन स्तर की मांग बताया है। आवेदन सौंपने के दौरान चैम्बर अध्यक्ष अनूप शर्मा, महामंत्री दिनेश रजक, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, भाजपा कोषाध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष राजा देवनानी, प्रमुख सलाहकार राजकुमार फव्यानी, चुनाव अधिकारी मनोहर लालवानी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, केतन व्यास, आदीप शर्मा शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *