चैतमा उप तहसील का दफ्तर बंद 15 किमी दूर जाने ग्रामीण मजबूर

भास्कर न्यूज | कोरबा लगभग 2 साल पहले चैतमा में उप तहसील खोला गया था। लेकिन अब इस दफ्तर में ताला लटका हुआ है। इससे लगभग 18 गांवों के ग्रामीणों को जमीन से जुड़े कार्यों के लिए 15 किलोमीटर दूर पाली तहसील कार्यालय जाने मजबूर हैं। अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े, इसके लिए चैतमा में उप तहसील खोली गई। मगर कार्यालय में ताला लटका हुआ है। कोई अफसर या कर्मचारी भी उप तहसील कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। इस कारण अब कार्यालय भी नहीं खुलता है। पिछले विधानसभा चुनाव के समय से बंद कार्यालय में अब कोई अफसर नहीं पहुंचते, उस समय ग्रामीणों को बताया गया कि विधानसभा चुनााव में तहसीलदार की ड्यूटी के कारण उप तहसील कार्यालय की सुविधा का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। लेकिन आज पर्यंत तक उप तहसील कार्यालय में ताला लटका हुआ है। इस ओर चैतमा के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है और उप तहसील कार्यालय के संचालन की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *