चैनपुर थानेदार घूस लेते गिरफ्तार:गुमला में एसीबी ने की कार्रवाई, पदभार संभालने के 4 दिन बाद ही भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए

गुमला स्थित चैनपुर थाना प्रभारी की कुर्सी संभालने के महज 96 घंटे के भीतर ही थानेदार शैलेश कुमार को एसीबी (ACB) की टीम ने 30 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को ही उन्होंने चैनपुर के 22वें थानेदार के रूप में पदभार ग्रहण किया था लेकिन बुधवार दोपहर उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि थानेदार शैलेश कुमार और पूर्व प्रभारी अशोक कुमार पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वह एक गरीब आदमी है, लेकिन पुलिस वाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे। थक-हारकर उसने एसीबी रांची का दरवाजा खटखटाया। बुधवार दोपहर एसीबी थानेदार को रिश्वत केरुपए के साथ धबौच लिया। टीम ने 15 मिनट तक उनके आवास की तलाशी ली और उन्हें अपने साथ रांची ले गई। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *