चोईरा में आतंक मचा रहा बंदर पहुंचा धालभूमगढ़

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ एनएच 18 सड़क के चोयरा बस स्टैंड के समीप कई दिनों से घूम रहा एक बंदर ने आतंक मचा कर रखा था। बंदर से लोग काफी परेशान हैं। ये बंदर दर्जनों लोगों को काट कर घायल कर चुका है। रविवार सुबह भी चोयरा बस स्टेट के समीप लाइन होटल के पास महुलीशोल के एक युवक को काट कर लहुलुहान कर दिया। बंदर का आतंक से संबंधित खबर दैनिक भास्कर समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद वन विभाग के टीम रविवार को चोईरा जाकर बंदर को पकड़ने को लेकर तैयारी की। वहीं शाम को भूतेश पंडित के बाइक लेकर किसी काम के लिए धालभूमगढ़ आ रहे थे, बंदर उनके बाइक के पीछे बैठकर धालभूमगढ़ आ गया। वन विभाग की टीम को आतंक मचा रहे बंदर के धालभूमगढ़ पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम बंदर को पकड़ने का प्रयास में जुट गई। बंदर ने कई दुकान में घुस कर फल समेत अन्य सामग्री खाकर नष्ट करने लगा। समाचार लिखे जाने तक बंदर धालभूमगढ़ स्टेशन रोड समेत आसपास क्षेत्र घूम रहा था। वहीं पीछे पीछे वन विभाग के कर्मी भी बंदर को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। वन विभाग के टीम ने लोगों को बंदर के साथ छेड़छाड़ नहीं करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *