रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

भास्कर न्यूज |दुमका भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के दुमका शाखा के चेयरमैन राज कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार के देर शाम रेड क्रॉस टीम शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। रेड क्रॉस की टीम ने गांधी मैदान, हाट परिसर, प्राईवेट बस स्टैण्ड, सदर अस्पताल परिसर, टीन बाजार, मेन रोड में जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें ठंढ से बचाव के लिए कंबल िदया। मौके पर सचिव अमरेन्द्र कुमार यादव, वाईस चेयरमैन मनोज कुमार घोष, संयुक्त सचिव धर्मेन्द्र सिंह बिट्टू, संयुक्त सचिव- सिकंदर कुमार, कोषाध्यक्ष अंजनी शरण, कार्यकारिणी सदस्य मनी केशरी, रूपम किशोर सिंह, रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य गौरव मिश्रा भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *