3 गांव के 6 घरों में चोरी, 35 हजार नगद समेत लाखों के जेवर ले गए चोर; दहशत

भास्कर न्यूज|सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत के रजौर गांव में व माधोपुर के सरबहना व सेलारी में शनिवार की रात चोरों ने लगभग आधा दर्जन से अधिक बंद पड़े घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। घटना में चोरों ने 35 हजार नगद सहित लाखों रुपए के जेवरात व अन्य समानों की चोरी कर ली। वहीं घटना ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये। जानकारी के अनुसार चोरों ने क्षेत्र के मीरगंज पंचायत के रजौर गांव निवासी भंगिया देवी व उनके पडोसी देवकी देवी के बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनके घर में रखा बक्से को तोड़ दोनों घरों में रखे पंद्रह हज़ार व बीस हजार नगद तथा हज़ारों रुपये के जेवरात, अनाज,बर्तन, कागजात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी के पुत्र धर्मेंद्र मांझी ने बताया कि विगत रात्रि शनिवार को घर में ताला लगाकर खेत पटवन के लिए गए थे जबकि माँ भंगिया देवी खैरा गांव में चिमनी भट्टे पर काम करने गयी थी। शनिवार की रात करीब 10 बजे खेत पटवन के बाद वापस अपने घर आया तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है एवं घर का सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने बक्से में रखा हज़ारों रुपये मूल्य के जेवरात अनाज समेत पंद्रह हजार नकदी की चोरी कर लिया है। वहीं दूसरी घटना में चोरों ने सेलारी गांव में जमकर तांडव मचाते हुए तीतु मुसहर के पीडीएस दुकान से 9 बोरा चावल और 4 बोरा गेहूं, गांव के जयमंती देवी के बंद पड़े घर में रखे हज़ारों रूपये की जेवरात,नकदी सहित अनाज,कागजात कपडे की चोरी कर फरार हो गये। जबकि सरवाहना गांव निवासी सिकंदर यादव व नागमणि यादव के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर बक्से को तोड़कर उनमें रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, कागजात समेत अन्य सामग्री की चोरी कर लिया चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाते मौके पर से भागने में सफल रहा। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन पुरी तरह सजग रहेगी तो चोरी की घटना में विराम लग सकती है। चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं इस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों ने लिखित शिकायत सतगावां थाना में दी है!पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।ज्ञात हो कि एक साल पूर्व भी माधोपुर व मरचोई पंचायत के 2 घरों व एक दुकान में चोरी की वारदात हुई थी जिसका पर्दाफाश आजतक नहीं हो सकी है। लावालौंग| थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलदाग से चोरी हुए कंप्यूटर सेट का मॉनिटर पास के ही जंगल में फेंका हुआ पाया गया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य के पति विनोद राम नें बताया कि विगत शुक्रवार को लकड़ी इकट्ठा करने के लिए गांव की ही एक महिला पास के जंगल में गई थी।जिसे जंगल के सिमाने पर एक बोरे में अनजाना सामग्री दिखा था।इसके बाद डर के मारे उसनें किसी को कुछ भी नहीं बताया। फिर सोमवार को हिम्मत जुटाकर उस महिला नें पंचायत समिति के पति विनोद राम को इसकी सूचना दी।सूचना पाने के बाद विनोद नें इसकी जानकारी लावालौंग पुलिस को दी।परंतु दो दिनों तक टाल मटोल करने के बाद भी पुलिस वहां नहीं पहुंची।इसके बाद ग्रामीण और प्रतिनिधियों नें टीम बनाकर उक्त स्थान पर जाकर निरीक्षण किया।काफी संदेहास्पद स्थिति में घंटों तक इधर-उधर करने के बाद डरे सहमें कदमों में कुछ ग्रामीण बोड़ी तक पहुंचे।और उसमें झांक कर देखा तो उसमें कंप्यूटर का मॉनिटर दिखाई दिया।इसके बाद उसे बोड़ी को झाड़ी से बाहर लाकर जांच किया गया तो उसमें पांच मॉनिटर पाया गया।आगे विनोद राम नें बताया कि दुर्गा पूजा की छुट्टी के समय स्कूल के आईसीटी से ताला तोड़कर दस कंप्यूटर सेट की चोरी कर ली गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *