अमृतसर | थाना इस्लामाबाद पुलिस ने चोरी की थार गाड़ी सहित 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान साहिब सिंह निवासी जंडपीर कॉलोनी, गुरमीत सिंह निवासी मोहकमपुरा और गरीश कुमार निवासी सोनी मोहल्ला भिखीविंड के रूप में हुई है। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


