भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने चोरी के बाइक सहित दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिक्रम सिंह निवासी सुंदर नगर और सिकंदर निवासी वेरका के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वीरवार की रात नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोका गया। कागजात मांगने पर वह पेश नहीं कर पाए। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि काबू आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।


