नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन ने सड़कों के गड्ढों को मिट्टी से भरवाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा ने वेरका बाइपास चौक की सड़क में पड़े गड्ढे को मिट्टी डालकर भरवाया। उन्होंने बताया कि सड़क में पड़े गड्ढे बरसाती पानी भरने से दिखाई नहीं देते। इसलिए कई वाह चालक इन गड्ढों में गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक ऑटो में सवार परिवार इन गड्ढों से बाल-बाल बचा। जिसे देखते हुए शर्मा ने एक ट्राली मिट्टी इन गड्ढों में डालकर भरवाए। इस मौके पर शर्मा ने कहा लाखों रुपए लगाकर पार्टी के लोग चुनाव लड़ते हैं। जिसमें लाखों रुपए की सामग्री और नशा बांटकर वोट हासिल कर लेते हैं। वहीं लोग चंद पैसे की खातिर लालच में आकर अपना कीमती वोट 5 साल तक उनके नेताओं के पास गिरवी रख देते हैं। उन लोगों को जब कभी जरूरत पड़े तो वह नेताओं के पास ना जाकर समाज सेवकों के पास जाते हैं। फिर भी समाज सेवक उनके काम करवाने से कभी पीछे नहीं हटते। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की है कि सरकारी खजाने से कुछ रुपए लगाकर इस सड़क को जल्द से जल्द बनाया जाए ताकि लोग हादसा होने से बच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *