अमृतसर | थाना वेरका की पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित एक युवक को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डेनियल मसीह निवासी गुरु नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर मुधल वेरका में नाकाबंदी करके आरोपी को काबू किया है। आरोपी के पास स्कूटी के कोई कागजात नहीं थे। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह स्कूटी चोरी की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।


