चोरी के मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार, 1.48 लाख रुपये किए जब्त

भास्कर न्यूज | दाढ़ी थाना दाढ़ी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कठौतिया में किराना दुकान चोरी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 लाख 48 हजार 500 रुपये नकद, एक लोहे का टंगिया और एक लोहे की छिनी बरामद की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 मई की रात 8:30 बजे महेन्द्र पटेल ने अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। रात 25-26 मई की मध्यरात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान की सिटकिनी तोड़कर काउंटर में रखे 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी चोरी कर ली थी। थाना दाढ़ी में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि दुकान से कुल 8 लाख रुपये की चोरी हुई। इसमें बिक्री की रकम और बैंक से लिया गया केसीसी लोन शामिल था। पुलिस ने 7 जून को पोषण चंद्राकर, निलेश आडिल और अशोक निषाद को गिरफ्तार किया था। इनसे 5 लाख 20 हजार 680 रुपये बरामद किए गए थे। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रोशन लाल टोण्ड्रे, साइबर सेल प्रभारी मयंक मिश्रा, सउनि गुहाराम वारे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, लोकेश सिंह, विक्रम सिंह, संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, पीलाराम साहू, विनोद सिंह राजपूत, संतोष धीवर, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, कपील चंद्रवंशी, संजय चंद्राकर, अनिल सोनकर, धर्मेन्द्र साहू, चंद्रकुमार पटेल, खेमलाल निषाद, हेम प्रसाद साहू, हीरा चंद गेंड्रे सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे। धारा जोड़ी: आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा तीनों ने मिलकर रात में संगठित तरीके से चोरी की थी। इसके बाद मामले में धारा 111(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। चौथे आरोपी दुर्गेश उर्फ दद्दु यादव को पुलिस ने तलाश कर पकड़ा। वह कठौतिया का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चारों ने मिलकर दुकान में घुसकर सिटकिनी तोड़ी और काउंटर से नकदी चुराई। आरोपी को 9 जून को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *