चोरी के शक में युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:सिंगरौली के माजन मोड़ पर छह लोगों ने की वारदात; पुलिस बोली- शिकायत पर होगी कार्रवाई

सिंगरौली जिले के माजन मोड़ इलाके में आज दोपहर लगभग 3:30 बजे चोरी के शक में छह लोगों ने एक युवक को सरेराह दौड़ा-दौड़ा कर लात-घूंसों से पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। स्थानीय युवक रूपेश ने बताया कि युवक की पिटाई करने वाले लोग यह बोल रहे थे कि वे उसे कई दिनों से ढूंढ़ रहे थे। आरोपियों का कहना था कि कलेक्टोरेट के पास एक हार्डवेयर की दुकान से इस लड़के ने एंगल चोरी किया था और सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने उसका चेहरा पहचान लिया था। इसी बात को बोलते हुए आरोपियों ने युवक की पिटाई की। पीटने के बाद आरोपी युवक को पकड़कर अपने साथ ले गए। देखिए विजुअल पुलिस कर रही है दोनों पक्षों की तलाश हालांकि, अब तक कोतवाली थाने में कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार का कहना था कि “अभी इस संबंध में कोई शिकायत थाने नहीं आई है।” उन्होंने आगे बताया, “वीडियो के आधार पर हम दोनों पक्षों की तलाश कर रहे हैं, अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है, चाहे आरोप चोरी का ही क्यों न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *