विधायक ने 22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया:राजीव वार्ड में होगा सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण, सामुदायिक भवन और शौचालय बनेंगे

बुराहनपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने रविवार को वार्ड संख्या 39 ,राजीव वार्ड में 22 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे। सामुदायिक शौचालय और सामुदायिक भवन का निर्माण होगा इन कार्यों में 11 लाख रुपये की लागत से किशोर बोदड़े के घर से सामुदायिक शौचालय तक सीमेंटेड सड़क का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, कमरू शाह के निवास से सीमेंटेड सड़क निर्माण पर 3 लाख रुपये, निमाड़ समाज के सामुदायिक भवन निर्माण पर 5 लाख रुपये और महाजन कॉलोनी सभा मंडप के निर्माण पर 3 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक चिटनिस ने वार्ड में कई स्थानों पर नालियों के निर्माण के निर्देश भी दिए। सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है- विधायक विधायक अर्चना चिटनिस ने इस दौरान कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य बुरहानपुर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को निरंतर नए विकास कार्यों की सौगात मिलने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न वार्डों में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, चिंतामन महाजन, संभाजीराव सगरे, गौरव शुक्ला, आशीष शुक्ला, हेमेन्द्र महाजन, गौरव शिवहरे, देवेन्द्र राठौर, विष्णु महाजन, किशोर बोदड़े, जयेश गुर्जर, नरेन्द्र गोलकर, कृष्णा महाजन, धर्मेन्द्र महाजन, नरेन्द्र जाधव, डॉ लारेब, शिरीष भावसार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गांव के नागरिक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *