रानी दुर्गावती जयंती पर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम:पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन; केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुईं

महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन धार के पीजी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की। बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाना तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल
इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. कविता पाटीदार, विधायक नीना विक्रम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती और ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा- “रानी दुर्गावती का जीवन त्याग और साहस का उदाहरण”
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा, “वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन त्याग, साहस और मातृभूमि के लिए बलिदान का अनुपम उदाहरण है। उनकी जयंती पर नारी शक्ति संवाद का आयोजन यह संदेश देता है कि हमारी मातृशक्ति समाज के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा रही है। आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सुरक्षित बनाने के लिए सतत प्रयास करें।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “नारी शक्ति” को राष्ट्र निर्माण की धुरी मानते हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ और ‘लाड़ली बहना’ जैसी योजनाओं से महिलाओं को सशक्त किया है। हर क्षेत्र में बढ़ा रहीं हैं गौरव
केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा, “आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, उद्योग और रक्षा जैसे हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। यह हमारे समाज के लिए गर्व की बात है कि सरकार के प्रयासों से महिलाएं अब सिर्फ सहभागी नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता बन रही हैं।” कविता पाटीदार ने बताया योजनाओं का लाभ
राज्यसभा सांसद डॉ. कविता पाटीदार ने छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुँचाने के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। प्रशिक्षण शिविर और प्रदर्शनी का शुभारंभ
विधायक नीना वर्मा ने रानी दुर्गावती के साहस और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हथकरघा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन किया। श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाली छह महिलाओं को माला पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया और आभार रीमा राठौर ने माना। यह जानकारी संजय शर्मा ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *