रायसेन में मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश:सामान्य से 39 सेमी अधिक गिरा पानी, तीन प्रमुख तालाब हुए लबालब

रायसेन जिले में मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश हुई हो रही है। रविवार दोपहर से भी रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर 1 फीट से ज्यादा पानी भर गया। इस साल सामान्य औसत से 39 सेंटीमीटर अधिक दर्ज किया है। इस अत्यधिक बारिश के कारण जिले के अधिकांश बांध और तालाब लबालब हो गए हैं, जिससे पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। जिले में इस साल 15 जून से अब तक सामान्य औसत 119.7 सेंटीमीटर के मुकाबले 39 सेंटीमीटर अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। अच्छी बारिश से शहर के तीन प्रमुख तालाब – भोपाल रोड स्थित चौपड़ा तालाब, दशहरे मैदान स्थित पुराना तालाब और मिश्र तालाब – पूरी तरह भर गए हैं। इन तालाबों के भर जाने से आसपास का भूजल स्तर बेहतर रहेगा और गर्मियों में जल संकट की स्थिति नहीं बनेगी। जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। पर्याप्त पानी मिलने से किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा होगी, जिससे रबी सीजन में भी फसलों का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है। रायसेन जिले की बेगमगंज और उदयपुरा तहसीलों में भी सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो पूरे जिले के लिए फायदेमंद साबित हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *