चोरी के 13 लाख के आभूषण बरामद:सूरजगढ़ पुलिस ने दो खरीदारों को दबोचा, मकान मालिक के 40 लाख के गहने हुए थे चोरी

सूरजगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकाश सोनी और सूरज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपये के चोरी के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। यह चोरी मकान में काम करने वाले नौकरों ने की थी, जिसमें मकान मालिक ने लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में पहले भी दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनसे गहने व नकद राशि बरामद की थी। नौकरों ने किया था जेवरात चोरी यह मामला 19 अक्टूबर 2025 को सामने आया, जब वार्ड नंबर 5, सूरजगढ़ निवासी परिवादी संदीप महाजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। संदीप ने बताया कि 18 अक्टूबर की शाम उन्होंने पूजा के लिए अपने मकान के कमरे के अंदर फर्श में दबाकर रखे सोने और चांदी के आभूषण निकालने गए, तो उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि उनके घर में काम करने वाले दो नौकरों, कृष्ण कुमार और सियाराम शर्मा ने मिलकर यह चोरी की है। परिवादी के अनुसार, इस चोरी में उनके लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात गायब हुए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया। पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी चोरी की गंभीरता को देखते हुए, आरोपियों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी के लिए थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार के कब्जे से 15 लाख रुपये के गहने बरामद किए थे। वहीं, दूसरे आरोपी सियाराम के कब्जे से 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इसके बाद, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रकाश सोनी (53) निवासी नवलगढ और सूरज ( 35 ) निवासी सीकर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लगभग 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *