लोडेश्वर बांध की एमएलसी नहरों में सीपेज से खेत जलमग्न:विधायक ने खेतों में पानी देख जताई चिंता, सिंचाई अधिकारियों को दिए निर्देश

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा क्षेत्र में लोडेश्वर बांध की एलएमसी नहर में सीपेज की समस्या ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नहर के सीपेज के कारण ग्राम पंचायत पीपलागूंज के राजस्व गांव पड़लिया में किसानों के खेत जलमग्न हो गए हैं।
इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नाराजगी जताई। वही अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए है। पड़लिया गांव में​ किसानों को भारी नुकसान
एलएमसी नहर लोडेश्वर बांध से निकलने वाली एक महत्वपूर्ण नहर है, जो क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। हालांकि, नहर में सीपेज की समस्या ने किसानों की फसलें डुबो दी हैं। ग्राम पंचायत पीपलागूंज के राजस्व गांव पड़लिया गांव में रबी की फसलों की बुवाई में जुटे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। खेतों में पानी भरने से फसलें हुई खराब
किसानों का कहना है कि नहर के सीपेज के कारण उनके खेतों में पानी भर गया है, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। उन्हें अपनी फसलें बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इधर किसानों की शिकायत मिलने पर सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नहरों से हो रहे सीपेज पर नाराजगी जताई।
उन्होंने मौके से सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया और अधिकारियों से सीपेज की समस्या व अभी तक समाधान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। वही अधिकारियों को इस समस्या का समाधान करते हुए किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *