चोरी गए 6 मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल जब्त:छतरपुर में तीन मामले पहले से चल रहे; अब तक 140 वाहन मिल चुके

छतरपुर पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिलें और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस मामले में एक आदतन चोर गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पहले भी चोरी के तीन से अधिक मामलों में शामिल रहा है। यह कार्रवाई दो दिन पहले जिला अस्पताल के पास से फरियादी दशरथ रैकवार की मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट के बाद शुरू हुई। भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम ने कोतवाली और अन्य थानों से चोरी संबंधी जानकारी जुटाई। भौतिक और तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 6 मोटरसाइकिल जब्त
छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर गठित टीम को सूचना मिली कि चोरी की गई मोटरसाइकिलें थाना सटई क्षेत्र में हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई एचएफ डीलक्स सहित कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद मोटरसाइकिलों में एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट और सीडी डीलक्स शामिल हैं। जांच में पता चला कि एक बाइक छतरपुर जिला अस्पताल के पास से, दो खजुराहो से, दो जटाशंकर मेले से और एक सागर जिले से चोरी की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल फोन चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। छापामार कार्रवाई में उसके पास से टेक्नो, लावा, वीवो, रेडमी और रियलमी कंपनियों के 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बरामद की गई कुल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला, पिता शंकर सिंह बुंदेला, निवासी ग्राम मझगंवा, थाना सटई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अन्य थानों से भी मोटरसाइकिल और मोबाइल चोरी संबंधी जानकारी जुटा रही है। मामले की विवेचना जारी है। अब तक 140 बाइक हो चुकीं जब्त
एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि पिछले एक साल में जिले में अब तक 140 बाइक जब्त की जा चुकी हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह आसपास के जिलों में किन-किन साथियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *