चोरों के खिलाफ कार्रवाई न करने की शर्त पर लौटाई भैंस

भास्कर न्यूज | पट्टी तरनतारन जिले के सबरा गांव में मौजूदा ग्राम पंचायत और गांववासियों ने नशा तस्करों और चोरों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया था। कोई भी सम्मानित व्यक्ति ऐसे लोगों को छुड़ाने के लिए पुलिस चौकी, थाने या प्रशासन के पास नहीं जाएगा, जिसके कारण साबरा गांव चर्चा का विषय बन गया और आसपास के गांवों के लोग सम्मानित लोगों और पंचायत की प्रशंसा कर रहे थे। लेकिन बड़े ही अफसोस की बात है कि तीन-चार दिन पहले गांव साबरा में चेयरमैन सतनाम सिंह ठेकेदार के चाचा बगीचा के घर से कुछ लोग भैंस चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए चोरों की पहचान हो गई। चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी के बाद उक्त चोरों ने साबरा गांव के कुछ लोगों के माध्यम से भैंस वापस कर दी। भैंस के मालिक बगीचा सिंह ने बताया कि साबरा गांव के कुछ लोगों ने उससे गाड़ी के लिए 1200 रुपए लेकर भैंस वापस कर दी है और उन्होंने चोरों के खिलाफ कार्रवाई न करने को कहा है। भैंस मालिक बगीचा सिंह ने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि उक्त चोरों की तलाश की जाए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इस संबंध में जब पुलिस चौकी साबरा के इंचार्ज एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *