पंजाब के 8 जिलों में घनी धुंध की चेतावनी:आज नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव; 4-5 को मैदानी इलाकों में बारिश की संभावनाएं

पंजाब में आज (सोमवार) भी धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। फिलहाल अभी तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे भी मौसम में बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि यहां घनी धुंध रहेगी। वहीं, बारिश मालवा क्षेत्र में कुछ इलाकों में बारिश की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। आज एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ 1 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है। जबकि एक अन्य सर्कुलेशन राजस्थान बॉर्डर पर भी है। यही कारण है कि राज्य में धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में कल, 4 फरवरी व 5 फरवरी को बारिश का अनुमान है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे व बारिश का अनुमान है। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *