चौकोने मुकाबले के बीच 9 सीटें ऐसी जहां 3-3 प्रत्याशी, 24 सीटों पर शिअद मैदान में ही नहीं

शुभेंदु शुक्ला | अमृतसर निगम चुनाव के 2017 के चुनाव में शिअद और भाजपा ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। मगर इस बार दोनों पार्टियां अलग-अलग मैदान में है। इससे कई सीटों पर मुकाबला चौतरफा है। इस चौतरफा मुकाबले में ​शिअद की हालत चुनाव से पहले ही पतली नजर आ रही है, क्योंकि 24 वार्डों में पार्टी के उम्मीदवार ही नहीं हैं। एक सीट वार्ड नंबर 8 पर न तो अकाली का उम्मीदवार है और न ही भाजपा का। यहां कांग्रेस-आप के अलावा दो आजाद उम्मीदवारों में जंग है। 85 वार्डों में 9 सीटें ऐसे हैं, जहां पर तीन-तीन प्रत्याशी हैं। इनमें 64 नंबर वार्ड में न अकाली उम्मीदवार है और न ही कांग्रेस का। टक्कर आप-भाजपा और कांग्रेस समर्थित आजाद उम्मीदवार में है। 15 सीटों पर चार-चार उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। भाजपा का 8 नंबर वार्ड तो कांग्रेस का 74 नंबर वार्ड में अपना उम्मीदवार नहीं हैं। चुनाव में सबसे कम उम्र 21 साल की अशनूर कौर 33 नंबर वार्ड से मैदान में हैं, उन्हें आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है। शिअद की नगवंत कौर सबसे ज्यादा 78 साल की उम्र में चुनाव लड़ रही हैं, जो 83 नंबर वार्ड में किस्मत आजमा रही हैं। 20 सीटों में पर 5-5, 13 सीटों पर 6-6 और 13 ही सीटों पर 7-7 प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में जुटे हुए हैं। पूरे शहर में एक भी ऐसी सीट नहीं जहां 10 उम्मीदवार हों। 7 सीटें ऐसी हैं, जहां पर 9-9 उम्मीदवार हैं। .24 सीटों पर अकाली उम्मीदवार नहीं : 4, 5, 7, 8, 15, 16, 25, 28, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 62, 64, 70, 71, 77, 78, 80, 82, 84 और 85। .15 सीटों पर 4-4 उम्मीदवार : 4, 5, 8 (इनमें ​िशअद नहीं), 3, 6, 9, 19, 23, 38, 52, 61, 74, 81, 83 और 85। .9 सीटों पर 3-3 उम्मीदवार : 15, 25, 55, 59, 64, 77, 80, 8 2 और 84। इन सभी वार्डों में शिअद उम्मीदवार नहीं। .20 सीटों पर 5-5 उम्मीदवार : 1, 12, 14, 18, 20, 26, 28, 30, 31, 32, 39, 40, 41, 43, 56, 57, 63, 70, 75 और 76। .6-6 उम्मीदवारों वाले 13 वार्ड : 7, 11, 17, 29, 33, 47, 49, 58, 60, 62, 69, 71, 78 .7-7 प्रत्याशी वाले 13 वार्ड : 34, 35, 36, 37, 44, 45, 51, 54, 65, 66, 67, 72 और 73। .7 वार्डों में 9-9 उम्मीदवार : 10, 46, 48, 50, 53, 68, और 79। चुनाव में 148 आजाद उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं जो बड़ी पार्टियों का खेल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 148 आजाद उम्मीदवारों में से 78 महिला तो 70 पुरुष हैं। कई ऐसे वार्ड हैं जिनमें 3 से 4 आजाद मैदान में हैं। 42 हाउस वाइफ तो 27 बिजनेसमैन के अलावा ई-रिक्शा चालक से लेकर सब्जी विकेता तक अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं हैरान करने वाली बात तो यह है कि कई ऐसे आजाद उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति 1500 से 5000 रुपए तक शो की है। आजाद चुनाव लड़ने वालों में 2 स्टूडेंट, एक फोटोग्राफर, एक डॉक्टर, 3 एडवोकेट, एक कैमिस्ट, 8 रिटायर कर्मचारी और 2 सोशल वर्कर भी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। आजाद उम्मीदवारों के कारोबार पर गौर करें तो सबसे ज्यादा 42 हाउस वाइफ और 27 सेल्फ और दूसरे तरह के कारोबार करने वाले बिजनेसमैन शामिल हैं। इसके अलावा ई-रिक्शॉ चालक, ड्राइवर, स्टूडेंट, शॉप कीपर और रिटायर्ड टीचर भी मैदान में हैं। इनमें वार्ड 48 से चुनाव लड़ रहे सुनील वधेरा के खिलाफ धारा 452, 323, 506 के तहत पर्चा दर्ज है। कोर्ट में केस चल रहा है। सबसे कम उम्र की महिला प्रत्याशी वार्ड 67 से 25 साल की नंदिनी तो उम्रदराज वार्ड 45 से 74 साल की अमरजीत कौर हैं। सबसे युवा पुरुष आजाद प्रत्याशी वार्ड 62 से भाग्य सहगल और वार्ड 68 से सलीम हैं जो 31-31 साल के हैं। सबसे उम्रदराज पुरुष उम्मीदवार वार्ड 54 से 74 साल के काली चरण हैं। वहीं 31 कैंडीडेट 10वीं तो 32 12वीं पास और 7 स्नातक है। इसके अलावा बीएड-एलएलबी व मेडिकल-एमबीए की पढ़ाई करने वाले भी शामिल हैं। जबकि प्राइमरी-आठवीं पास से लेकर अशिक्षित भी चुनाव लड़कर जीत के बाद वार्डों का विकास कराना चाहते हैं। वहीं वार्ड 43 से प्रत्याशी अवतार सिंह ने अपनी संपत्ति 6000 रुपए शो की है। इसी तरह वार्ड 12 से अश्विनी कुमार ने तो चल-अचल दोनों ही संपत्ति निल दिखाई है। वार्ड 14 से अनुज खेमका ने खुद के पास 5000 हजार रुपए तो वार्ड 37 से रविंदर कौर ने 5000 रुपए, वार्ड 75 से हरजीत सिंह ने 1050 रुपए, वार्ड 30 से सिमरनजीत कौर 3000 रुपए, वार्ड 79 से पूजा ने 5 हजार और वार्ड 79 से अमनजीत कौर ने 1500 रुपए तो वार्ड 46 से अमित कुमार ने चल संपत्ति 2 हजार रुपए शो किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *