चौथी मंजिल से कूदी कॉलेज छात्रा, मौत:छतरपुर में बेटी से मिलने यूपी से आए थे माता-पिता; पुलिस ने मोबाइल किया जब्त

छतरपुर में एक छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। वह महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई कर रही थी। यहां किराए से रूम लेकर अकेले रहती थी। एक दिन पहले ही यूपी से उसके माता-पिता मिलने आए हुए थे। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। फिलहाल सुसाइड के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। देखिए तीन तस्वीरें यूपी की रहने वाली थी छात्रा
छात्रा दीक्षा (24) पिता सुरेश गुप्ता यूपी के राठ की रहने वाली थी। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में विजय जैन के मकान में रहती थी। रविवार सुबह उसने छत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां गई थी टॉयलेट, बेटी छत पर पहुंची
छात्रा के पिता सुरेश कुमार गुप्ता और मां इंद्राणी शनिवार रात को ही छतरपुर आए थे। छात्रा की मां ने बताया कि सुबह मैं टॉयलेट गई थी, तभी बेटी छत पर गई और नीचे कूद गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि छात्रा को जब अस्पताल लाया गया तब उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी बाल्मिक चौबे ने बताया- युवती की मां एक दिन पहले ही उससे मिलने आई थी। दोनों में कुछ बात हुई, उसके बाद लड़की ने छलांग लगाई है। छात्रा का मोबाइल जब्त किया है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। यह खबर भी पढ़ें खरगोन में पतंग उड़ा रहा बच्चा छत से गिरा खरगोन में घर की छत पर पतंग उड़ा रहा 7 साल का बच्चा नीचे गिर गया। नीचे गिरकर वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना मोतीपुरा में रविवार दोपहर की है। अनिकेश पिता बबलू साल्वे दोपहर में पतंग खरीदकर लाया था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *