शीतलहर के चलते जिले की सरकारी और निजी स्कूलों में फिर से कलेक्टर सौम्या झा ने एक दिन सोमवार का अवकाश घोषित किया है। इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इस अवकाश के आदेश कलेक्टर झा ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक की अनुशंषा के आधार पर जिले में शीतलहर एवं बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए किया है। आदेश के अनुसार 13 जनवरी (सोमवार) को जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शीतलहर एवं ठंड के प्रभाव से बचाव एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मध्यनजर विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर (अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टोंक) ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह एक दिन का अवकाश दिया है।
यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू रहेगा। शेष स्टॉफ यथावत कार्य करता रहेगा। जिले के समस्त संस्था प्रधानों को आदेशित दिए कि वे इस आदेश की पालना करना सुनिश्चित करे। यदि कोई भी संस्था प्रधान निर्धारित समय के दौरान कक्षा संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी पहले भी 7 और 8 जनवरी को शीतलहर के चलते कलेक्टर ने छुट्टी के आदेश जारी किए थे।


