चौथ का बरवाड़ा में चोरों का आतंक:2 दिन में 4 वारदात, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल-लोगों रोष

सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा कस्बे में 2 दिन पहले ही थाना प्रभारी हरभान सिंह के स्थान पर सुमन कुमार को थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है, लेकिन उनके आते ही चोरों ने धमा चौकड़ी मचाना शुरू कर दिया है। दो दिन के अंदर ही 4 जगह पर चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी है। लगातार एक के बाद एक चोरी हो रही है, लेकिन प्रभारी मौन है। चोरी की वारदात में लोगों को लाखों का नुकसान हो गया है। बढ़ती चोरियों की वारदातों से लोगों में रोष व्याप्त
पीड़ित परिवारों से मिली जानकारी के अनुसार बंजारी मार्ग पर विनोद वर्मा के घर में घुसकर चोर हजारों रुपए चुरा ले गए। इसी तरह पुरानी पत्थर की खान के पास चोरों ने कमल सैनी के मकान में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां पर मकान के 2 ताले तोड़कर अलमारी के अंदर से नगदी एवं जेवर चुरा लिए। पीड़ित ने बताया की अलमारी के अंदर डेढ़ लाख की नगदी रखी हुई थी। साथ ही 2 लाख के करीब के जेवर भी रखे हुए थे। चोरों ने सभी सामान चुरा लिया। चोरी की वारदातों में पुलिस के हाथ खाली
इसी तरह एक वारदात फारूक शाह पुत्र सुलेमान शाह के घर में हुई। यहां भी चोरों ने ताला तोड़ते हुए करीब 60 हजार की नगदी और 2 लाख के करीब का जेवर चुरा लिया। घटना के बाद से ही पीड़ित का रा-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस अभी तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। जिसके चलते लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी व्याप्त है।
इसी तरह एक और चोरी की वारदात मैनेजर नागर पुत्र सत्यनारायण धाकड़ की दुकान में हुई। जहां कर उसका लैपटॉप चुरा कर ले गए। एक के बाद एक लगातार कई चोरी होने और किसी भी चोरी का खुलासा नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *