पेट्रोल पंप पर खड़ी स्कूल बस में लगी आग:विदिशा के कुरवाई में शॉर्ट सर्किट से हादसा; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

विदिशा जिले के कुरवाई में रविवार दोपहर को पेट्रोल पंप पर खड़ी स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने 30 मिनट में आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी समर्पण स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालाकि, घटना की जांच जारी है। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू आग लगने के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर करीब 30 मिनट में आग पर काबू पाया। हो सकता था बड़ा हादसा स्थानीय लाेगों ने बताया कि घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई थी। अगर आग की लपटें पेट्रोल पंप तक आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *