चौथ माता मेला : ट्रस्ट का 4 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन का दावा

चौथ का बरवाड़ा में स्थित चौथ माता मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को चौथ माता का लक्खी मेला पूरे परवान पर रहा। बुधवार को चौथ माता मंदिर में मां चौथ भवानी के दर्शन करने के साथ-साथ भक्तों ने बगल में विराजमान गणेश जी के दर्शन भी किए। तीन दिन बाद मौसम थोड़ा साफ होने के साथ ही मेला मैदान में दोपहर 12 बजे भीड़ इतनी बढ़ गई की कहीं पर भी जगह खाली नहीं रही। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने चौथ माता मंदिर पहुंचकर मां चौथ भवानी का आशीर्वाद लिया। मेला मैदान में जाकर खरीदारी की। लोग झूले चकरी का आनंद लेते हुए दिखे। माता मंदिर में अब तक करीब 4 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। मेले के तीसरे दिन मौसम मेहरबानी रहा। सुबह 9 तक घना कोहरा था। इसके बाद धूप खिलने के साथ ही मेला मैदान में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं रंग-बिरंगी पोशाक पहने माता मंदिर की ओर जाती हुई दिखाई दी। कोई मांगलिक गीत गा रहा था तो कोई चौथ भवानी के जयकारे लगा रहा था। भक्तों ने सबसे पहले चौथ माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा चौथ भवानी की परिक्रमा लगाई। मेला मैदान में पहुंचकर झूले चकरी का आनंद लिया। हर साल की तरह पंचायत प्रशासन की ओर से इस साल भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में गुरुवार को घुडदौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई स्थानों से घुड़सवार मैदान में पहुंचेंगे तथा विजेताओं को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा। जिलेभर से घुड़सवार अपनी घुड़सवारी का हुनूर बताएंगे। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में दोपहर को घुड़दौड़ होगी। चौथ माता की सजाई प्रतिमा। चौथ का बरवाड़ा। सुबह 10 बजे हल्की धूप खिली तो भक्तों की भीड़ बढ़ गई। मेला मैदान में पैर रखने तक की भी जगह नहीं थी। कई राज्यों से आए दुकानदार, 50 लाख रुपए से ज्यादा का प्रसाद बिका चौथ माता मेले में कई राज्यों के दुकानदार आए हैं, जिनका जबरदस्त कारोबार चल रहा है। अब तक सबसे ज्यादा पूजा प्रसाद का सामान बिका है। अनुमान के अनुसार करीब 50 लाख से ज्यादा का पूजा-प्रसाद की बिक्री हो चुकी है। अब भक्तों की भीड़ मेला मैदान एवं वहां पर लगी दुकानों पर अधिक होगी। जिले और राज्य के अलावा बंगाल और उत्तर प्रदेश से भी मेले में दुकानदार आए हैं। अच्छी ग्राहकी होने से दुकानदार खुश नजर आ रहे हैं। तीसरे दिन भी पुलिस के 1200 जवान और मेला समिति की टीम व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब मुख्य मेला समाप्त होने के बाद गुरुवार से जाप्ते में कमी की जाएगी। मेले में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ 7 पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण एवं एसपी अनिल कुमार खुद व्यवस्था संभालते हुए नजर आए। पुलिस के जवान मेला मैदान सुहित पूरे क्षेत्र की पल-पल की नजर रख रहे हैं। कैमरों से सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। शांति व्यवस्था के लिए हर गतिविविधि पर नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा मेला समिति की ओर से भी टीमें तैनात हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *