सवाई माधोपुर | सिंधी समाज की ओर से मनाए जा रहे झूलेलाल जी के धार्मिक चालीसा माह का समापन गुरुवार को श्री झूलेलाल धाम एमपी कॉलोनी में होगा। इस दौरान सिंधी समाज के संत साईं मनीष लाल के सानिध्य में सत्संग, बहिराणा साहब व भोजन प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा। समाज के मीडिया प्रवक्ता दयाराम असनानी ने बताया कि सिंधी समाज के सदस्यों व महिला सेवादारों की ओर से नियमित प्रभात फेरी की जा रही है। सिंधी धर्म के प्रचार के साथ-साथ भगवान श्री झूलेलाल के नाम, जाप, सिमरन व भजन करते हुए चालीसा माह उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। 8 जनवरी को संत साईं मनीष लाल की अगुवाई में सुबह 8 बजे से प्रभात फेरी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी जो गौरव पथ होते हुए एमपी कॉलोनी श्री झूलेलाल धाम तक पहुंच कर संपन्न होगी।


