गुर्जर समाज की बैठक में शिक्षा पर विशेष जोर

चौथ का बरवाड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित देवनारायण धर्मशाला परिसर में चौथ माता मेले के अवसर पर गुर्जर समाज की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, युवा, एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे। बैठक की मुख्य अतिथि सुनीता बैसला रहीं तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन डकैत मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनारायण धर्मशाला अध्यक्ष बत्ती लाल गुर्जर ने की। बैठक में धर्मशाला अध्यक्ष द्वारा समाज के लोगों के समक्ष धर्मशाला का वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और साथ ही धर्मशाला में हुए विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को नई दिशा दी और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर सकता है। उन्होंने समाज से अपील की कि बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।विशिष्ट अतिथि ने समाज में एकता, अनुशासन और संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है।बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने शिक्षा, सामाजिक सुधार और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *