नांगल शेरपुर| नांगल शेरपुर के प्रीमियर लीग में रोमांचक बताओ मुकाबला बालाजी वर्सेस जूनियर नांगल शेरपुर के बीच खेला गया। बालाजी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग की, निर्धारित 10 ओवर में अपने 7 विकेट होकर 123 का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर नांगल शेरपुर ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। इस मुकाबले को बालाजी ने 26 रन से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को आयोजन कमेटी द्वारा 51 हजार रुपए और शील्ड दी गई। उप विजेता टीम को 31 हजार रुपए और शील्ड दी गई। वही साथ में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज देकर नांगल शेरपुर प्रीमियर लीग को समाप्त किया।


