चौथ माता लक्खी मेले में आने लगी रंगत:शुक्रवार को मुख्य मेले 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में गुरुवार से चौथ माता का सात दिवसीय वार्षिक लक्खी मेला गुरुवार से शुरू हो गया। मौसम खराब होने के कारण गुरुवार सुबह यात्रियों की संख्या कुछ कम रही, लेकिन दोपहर होते-होते मेले में रंगत छाने लगी। पैदल यात्रियों के आने का सिलसिला जारी चौथ का बरवाड़ा कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में पैदल यात्री चौथ माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंच रहे हैं। जिनकी व्यवस्था के लिए धर्म प्रेमियों की ओर से जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं। साथ ही मंदिर में भी सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्य मेला शुक्रवार से शुरू होगाचौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित चौथ माता मंदिर में माघ महीने में हर साल बड़ा मेला लगता है। बुधवार को ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से परंपरागत तरीके से चौथ माता मंदिर में चोला चढ़ाया गया। साथ ही गुरुवार को मेले की औपचारिक शुरुआत की गई। इस दौरान सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ चोरू मार्ग पर देखने को मिल रही है। यहां सबसे अधिक हाडोती क्षेत्र से भक्त चौथ माता मंदिर में पहुंच रहे हैं। चौथ माता को हाडोती क्षेत्र में कुलदेवी माना जाता है। जिसके चलते इस मार्ग पर सबसे अधिक यात्री भार बना हुआ है। दोपहर में भक्तों की संख्या अधिक देखने को मिली। बड़ी संख्या में नाचते गाते हुए भक्त चौथ माता मंदिर पहुंच रहे हैं तथा जगह-जगह जयकारो से पूरा मंदिर गूंजायमान हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *