नागौर में जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 38 प्रकरण:आवासीय पट्टे जारी करने और अतिक्रमण हटवाने की शिकायतें सुनी

नागौर कलक्ट्रेट परिसर में स्थित आईटी केन्द्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोज‌न किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने जनसुनवाई में आए परिवादियों के अभाव-अभियोग सुनकर प्रकरणों का निपटारा किया। जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जिले भर से आए परिवादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े। अतिरिक्त जिला‌ कलेक्टर जीनगर ने संबंधित ब्लॉक की शिकायतों कै तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने, रास्ता चौड़ा करने, सड़क निर्माण, अधिकारियों को पाबंद करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति देने, पेयजल व्यवस्था, गोठड़ा ग्राम पंचायत में घोटाले की जांच करवाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने, ऋण माफी करने, सेवारत सैनिकों के परिवार को सहायता देने के मामले आए। इसके अलावा आवासीय पट्टा जारी करने, जनता जल योजना के तहत पंप चालक के भुगतान बाबत, ग्राम खड़काली में नहरी पानी आपूर्ति, कस्टोडियन भूमि के खसरा नंबरों को सुरक्षित करने, खसरा नंबर 1399/647 को नागौर नगर परिषद को सुपुर्द करने के मामले भी आए। साथ ही पत्थरगढ़ी करवाने तथा पंचायत सहायकों का वेतन जारी करने से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई कर आमजन की परिवेदना ओं का निस्तारण किया गया। इस दौरान एएसपी सुमित कुमार, जिला रसद अधिकारी डॉ. निकिता राठौड़, सीईओ रविंद्र कुमार, पीडब्लूडी एसई बस्तीराम डिडेल समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *