चौथ का बरवाड़ा कस्बे में चल रहे चौथ माता के सात दिवसीय मेले के दौरान मंगलवार रात को चौथ माता ट्रस्ट धर्मशाला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंदिर श्री चौथ माता ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दूर-दूर से आए कवियों ने अपने हास्य रचनाओं से लोगों को लोटपोट कर दिया। इस दौरान तेज सर्दी के बावजूद पूरी रात लोग कवि सम्मेलन का आनंद लेने के लिए डटे रहे। यहां मंदिर श्री चौथ माता ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के लिए भी बैठने की अलग से व्यवस्था की गई। कवि सम्मेलन की शुरुआत मंदिर श्री चौथ माता ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा चौथ माता की प्रतिमा पर दीप जलाकर की गई। इसके ट्रस्ट मंडल की ओर से सभी कवियों का स्वागत किया गया। लाफ्टर चैंपियन विजेता सुरेश अलबेला ने दी प्रस्तुति कवि सम्मेलन में इस बार लाफ्टर चैंपियन विजेता सुरेश अलबेला ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उनके हास्य रचना होने लोगों को जमकर हंसाया। उन्होंने गीतों के माध्यम से भी वर्तमान व्यवस्था पर जमकर व्यंग्य किया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से सवाई माधोपुर के सबसे बुजुर्ग कवि ताऊ शेखावाटी को 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अन्य स्थानों से आए महिला कवि एवं अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाएं सुनाई। इस दौरान पूरी रात बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तहसीलदार नीरज सिंह भाग लिया।


