सर्द हवाओं से कोटा में ठंड व गलन बरकरार है। जिले में आज सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा है। मौसम विभाग ने कोटा में कोहरे व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव के चलते बीते 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम पारा 1 डिग्री तक गिरा है। शहर के उद्योग नगर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क में कोहरे की चादर देखने को मिली। वहीं चंबल से निकले वाली नहर पर घना कोहरा छाया रहा। सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने 8 वीं तक के स्कूलों में 8 जनवरी तक अवकाश बढ़ाया है। जबकि स्कूल टाइमिंग सुबह 10 बजे से कर दिया है। आंगनबाड़ी केंद्र से 3 से 6 साल के बच्चों के लिए 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। बुधवार सुबह शहर सहित ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा। पार्क व हरियाली वाली जगहों पर ओंस की बूंदे दिखाई दी। लोग सर्दी से बचाव का जतन करते नजर आए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। पिछले 4 दिनों से कोटा में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से आसपास व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। 11 जनवरी से मौसम बदलने पर मावठ को संभावना जताई है।


