स्वर्णनगरी में कोहरे का सितम, हाईवे पर थमी रफ्तार:विजिबिलिटी हुई बेहद कम, दिन में जलानी पड़ी हेडलाइट, कोहरे से किसान हुए खुश

स्वर्णनगरी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार सुबह मौसम के तीखे तेवर देखने को मिले। समूचा जिला घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के चलते तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। विजिबिलिटी कम होने से यातायात प्रभावित हुआ। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़कों पर देखने को मिला। जैसलमेर शहर सहित राष्ट्रीय राजमार्गों पर विजिबिलिटी इतनी कम रही कि कुछ मीटर की दूरी पर भी देखना मुश्किल हो गया। इसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया और चालकों को मजबूरी में दिन के समय भी हेडलाइट जलानी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में भी घना कोहरा छाया रहा। हालाँकि खेती के लिए अमृत है ऐसा मौसम। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक जिले में कोहरा छाए रहने और सर्दी के तीखे तेवर बरकरार रहने की संभावना है। ठिठुरन बढ़ी, अलाव का सहारा ले रहे लोग पारे में गिरावट के साथ ही जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। शहर के प्रमुख चौराहों और चाय की थड़ियों पर लोग सुबह-सुबह अलाव तापते नजर आए। नहरी और नलकूप क्षेत्रों में भी कड़ाके की सर्दी का असर तेज हो गया है। वहीं, पर्यटन स्थलों पर घूमने आए सैलानी भी गर्म कपड़ों में लिपटे और सर्दी से बचने के जतन करते दिखे। खेती के लिए ‘अमृत’ है यह मौसम मौसम में आए इस बदलाव से जहाँ आमजन परेशान हैं, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कृषि विशेषज्ञों और किसानों के अनुसार, यह कोहरा और सर्दी रबी की फसलों (गेहूं, सरसों, चना) के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। कलेक्टर के आदेश: 12 जनवरी तक बदला समय सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर प्रतापसिंह ने छात्र हित में बड़ा फैसला लिया है। जिले के समस्त सरकारी, निजी, प्ले स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक का समय अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। यह आदेश 12 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आदेश की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तापमान का गणित: 3 डिग्री लुढ़का पारा पिछले दिनों जहां दिन का तापमान 24 डिग्री के पार चला गया था, वहीं मंगलवार को मौसम ने करवट ली। दिन और रात के तापमान में 3-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिन का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक-दो दिनों तक जिले में कोहरा छाए रहने और सर्दी के तीखे तेवर बरकरार रहने की संभावना है। ये खबर भी पढ़ें। … नाले में मिला अधिकारी का शव:6 महीने पहले हुए थे रिटायर्ड, बीकानेर जाने के लिए घर से निकले थे जैसलमेर में नाले में रिटायर्ड अधिकारी का शव मिला। वह 6 महीने पहले ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) में प्रशासनिक अधिकारी के पद से रिटायर्ड हुए थे। घर से बीकानेर जाने की कहकर निकले थे। रात में कॉलोनी के पास बने नाले में ऑटो ड्राइवर ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मामला शहर के कोतवाली थाना इलाके के रेलवे कॉलोनी का सोमवार देर रात डेढ़ बजे का है। जेब में मिले आधारकार्ड से मृतक की पहचान सूली डूंगर निवासी संपत लाल भार्गव (60) के रूप में हुई। (खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *