बैतूल में खाद्य विभाग ने परेड ग्राउंड स्थित चौपाटी पर कार्रवाई करते हुए साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा की गई जांच के दौरान सामने आई स्वच्छता संबंधी कमियों के आधार पर की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने चौपाटी की दुकानों से पनीर के नमूने लेकर मौके पर जांच की। जांच में सभी नमूने मानकों पर खरे पाए गए और किसी भी तरह की मिलावट नहीं मिली। स्वच्छता सुधारने के दिए निर्देश हालांकि कुछ दुकानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर तय समय में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। पांच दिन तक चलेगा जांच अभियान खाद्य विभाग ने बताया कि चलित खाद्य प्रयोगशाला अगले पांच दिनों तक बैतूल में ही रहेगी। इस दौरान शहर के अन्य इलाकों में भी खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं ने राहत जताई है। लोगों का कहना है कि नियमित जांच और सख्त कार्रवाई से मिलावट और लापरवाही पर रोक लगेगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, केमिस्ट हेमंत कीर, सहायक योगेश देवगया और ब्रजेश पटेल शामिल रहे। देखें निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें


