चौमूं में बुधवार शाम को सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लालकुई शिव कॉलोनी स्थित एक मकान में जवान का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान धोबलाई गांव निवासी विकास यादव (28) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार विकास यादव सेना में कार्यरत था। वह करीब 20 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। उसकी पत्नी दो दिन पहले अपने मायके गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। शव को चौमूं सरकारी उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई होगी। पुलिस मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।


