छग निषाद समाज 28 को चुनेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज प्रदेश संगठन की केन्द्रीय कार्यालय कोहका भिलाई में बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद की अध्यक्षता में प्रदेश संगठन के सभी प्रदेश पदाधिकारी व सभी जिलाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में प्रदेश संगठन का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी पदों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया। चुनाव अधिकारी नियुक्ति किए गए। महासमुंद के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि निषाद को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पीके निषाद, सोनी राम निषाद, विजय लाल निषाद, भोज प्रसाद निषाद, रामकुमार निषाद, बसंत लारिया, सोहन लाल निषाद, बंशीलाल निषाद, लखन लाल निषाद को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि छत्तीसगढ़ में निषाद समाज की जनसंख्या 25 लाख हैं, जिनमें चुनाव में भाग लेने वाले आजीवन सदस्य, तहसील, परिक्षेत्र, के ही पदाधिकारी चुनाव में मतदान देंगे। नामांकन तिथि 11 और 12 दिसंबर को होगी। मतदान तिथि 28 दिसंबर को 4 संभागों में होगी, जिनमें केंद्रीय कार्यालय कोहका भिलाई, जिला रायपुर, बिलासपुर जगदलपुर, कार्यालय शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *