कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर पं. प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा को लेकर नगपुरा रेस्ट हाउस में हुई बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल में होने वाले विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कथा स्थल की व्यवस्था, बिजली, जल, स्वास्थ्य व्यवस्था, ट्रैफिक, पार्किंग, स्वच्छता कहीं कोई समस्या न हो, इसके लिए सभी विभागों के अफसरों को जरूरी निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव से बने वालिंटियर को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाए, जिससे हर काम अच्छे से पूरा हो सके। विधायक ललित ने कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई, लाइटिंग, पार्किंग, एम्बुलेंस, डॉक्टरी सुविधा उपलब्ध रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में लोग अक्सर शरीर गर्म करने के लिए आग जला लेते हैं, जो कि कथा स्थल पर आग असुरक्षा का कारण बन सकता है। इसलिए कथा स्थल पर आग का उपयोग न करें और सुरक्षित रहने के लिए वैकल्पिक तरीकों का उपयोग करें। इस अवसर पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जिपं उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिपं सदस्य प्रिया साहू, जितेंद्र यादव, जिला मंत्री गिरेश साहू, एसडीएम हरवंश मिरी, सीएसपी विंध्यराज, पुलगांव थाना प्रभारी अमित अदानी, एएसआई राजकुमार देशमुख, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू (ओमेश्वर) यादव, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे। इधर ग्रामीण कोमल साहू, अनूप राणा, पप्पू निषाद, डोमेन्द्र निषाद, अजय साहू, कैलाश कुमार आदि भी सेवा दे रहे।


